विश्व हिंदी दिवस - प्रतियोगिता -10-Jan-2023
विश्व हिंदी दिवस
10 जनवरी का यह दिन है अत्यंत खास
हिंदी भाषियों के दिल में जगाता आस।
विश्व में करना है हिंदी का वृहद प्रचार
विदेशों में भारतीय दूतावास लुटाते प्यार।
बढ़ाने माँ भारती की आन-बान व शान
1974 में नागपुर से शुरू हुआ अभियान।
इसका कण-कण वात्सल्य से आपूरित
नौ रसों की इसमें न होती कभी इति।
संग अपने मिठास की शुचि गंगा बहाए
विश्व पटल पर प्रेम और समता फैलाए।
संस्कृत है माँ, देवनागरी से निकली हिंदी
मनमोहिनी भारत माँ के ललाट की बिंदी।
डॉ.अर्पिता अग्रवाल
Dilawar Singh
17-Feb-2024 12:07 PM
अद्भुत 👌👌
Reply
अदिति झा
12-Jan-2023 04:36 PM
Nice 👍🏼
Reply
Abhinav ji
11-Jan-2023 09:33 AM
ATI uttam
Reply